ऑटो में 48.400 किलो डोडा पोस्ट, ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार बरेली/फरीदपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो में छिपाकर ले जाया जा रहा 48.400 किलोग्राम डोडा पोस्ट बरामद किया है। पुलिस ने ऑटो चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ऑटो में 48.400 किलो डोडा पोस्ट, ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार बरेली/फरीदपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो में छिपाकर ले जाया जा रहा 48.400 किलोग्राम डोडा पोस्ट बरामद किया है। पुलिस ने ऑटो चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9:48 बजे देवरनियां चौकी क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बुखारा की ओर से एक ऑटो आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक ने अचानक ऑटो पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। ऑटो की तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक के चार कट्टों में 48.400 किलो डोडा पोस्ट बरामद हुआ। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अफसर उर्फ आशिक पुत्र महबूब अली बताया। उसके साथ बैठे युवक की पहचान नदीम रजा पुत्र सुभानी, निवासी ग्राम नौगवां के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार दोनों की तलाशी में अफसर की पैंट की दाहिनी जेब से 250 रुपये और नदीम की शर्ट की बाईं जेब से 300 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे बाहर से आने वाले ट्रक चालकों से डोडा पोस्ट सस्ते दामों पर खरीदकर बाद में अधिक कीमत पर बेचते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद डोडा पोस्ट कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
यह भी पढ़ें

सीतापुर में पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप घर में घुसकर वारदात का आरोप, पायल लूटकर फरार होने की भी शिकायत; धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार सीतापुर। पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसावा में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने गांव के ही चार लोगों

AI से महिला की फोटो से आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा,फोन कर धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट। फतेहगंज पूर्वी। सोशल मीडिया से एक महिला की फोटो लेकर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारि

