गिहार बस्ती में कच्ची शराब बनाते महिला गिरफ्तार, 10 लीटर शराब बरामद रिपोर्ट विकास ठाकुर/कैमरामैन प्रियांश गंगवार फतेहगंज पूर्वी। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने गिहार बस्ती में छापेमारी कर एक महिला को कथित रूप से अवैध शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस

गिहार बस्ती में कच्ची शराब बनाते महिला गिरफ्तार, 10 लीटर शराब बरामद रिपोर्ट विकास ठाकुर/कैमरामैन प्रियांश गंगवार
फतेहगंज पूर्वी। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने गिहार बस्ती में छापेमारी कर एक महिला को कथित रूप से अवैध शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 10 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 की सुबह उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गिहार बस्ती में एक महिला अपने मकान के बाहर अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार कर रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रीता पुत्री रक्षपाल (करीब 32 वर्ष), निवासी गिहार बस्ती, फतेहगंज पूर्वी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। मामले में थाना फतेहगंज पूर्वी में आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में महिला ने बताया कि वह परिवार के भरण-पोषण के लिए अवैध शराब बनाने का काम करती थी। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल आकाश कुमार, कांस्टेबल सतेंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल तनु चौधरी शामिल रहीं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस एवं आबकारी विभाग से लगातार अभियान चलाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें

सीतापुर में पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप घर में घुसकर वारदात का आरोप, पायल लूटकर फरार होने की भी शिकायत; धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार सीतापुर। पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसावा में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने गांव के ही चार लोगों

AI से महिला की फोटो से आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा,फोन कर धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट। फतेहगंज पूर्वी। सोशल मीडिया से एक महिला की फोटो लेकर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारि

