चोरी की दो बाइक और तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार करहियां मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई गाजीपुर : गहमर थाना पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की दो मोटरसाइकिल और तमंचे-कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलि

चोरी की दो बाइक और तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
करहियां मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
गाजीपुर : गहमर थाना पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की दो मोटरसाइकिल और तमंचे-कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।कामाख्या चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव ने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर करहियां मोड़ के पास घेराबंदी कर विकास कुमार भारती (22) निवासी बसुका, थाना गहमर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर दो चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। इनमें एक नीले रंग की बजाज कावासाकी और दूसरी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक शामिल है। बरामदगी के आधार पर गहमर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 210/2026, धारा 317(2), 318(4) बीएनएस और 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें

सीतापुर में पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप घर में घुसकर वारदात का आरोप, पायल लूटकर फरार होने की भी शिकायत; धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार सीतापुर। पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसावा में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने गांव के ही चार लोगों

AI से महिला की फोटो से आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा,फोन कर धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट। फतेहगंज पूर्वी। सोशल मीडिया से एक महिला की फोटो लेकर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारि

