बरेली 24/7 न्यूज

दहेज बेच भागा पति, पीछे देवर ने पार की रिश्तों की सारी हदें, फिर दुबई से फोन पर दे दिया तीन तलाक बरेली। निकाह कर जिस पति ने साथ निभाने का वादा किया, उसी पर पत्नी ने जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि पति दहेज का सामान बेचकर दुबई भाग गया, उसे देवर के भरोसे छोड़ दिया। आरोप है

दहेज बेच भागा पति, पीछे देवर ने पार की रिश्तों की सारी हदें, फिर दुबई से फोन पर दे दिया तीन तलाक

बरेली। निकाह कर जिस पति ने साथ निभाने का वादा किया, उसी पर पत्नी ने जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि पति दहेज का सामान बेचकर दुबई भाग गया, उसे देवर के भरोसे छोड़ दिया। आरोप है कि देवर ने नीयत खराब कर कमरे में घुसकर जबरदस्ती की कोशिश की और जब उसने विरोध किया तो दुबई से फोन कर पति ने तीन बार तलाक बोल दिया।

पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर निवासी ताज मियां से हुई थी, शादी के बाद से ही कार की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू हो गया था। मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल पक्ष उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति दहेज में मिला सामान बेचकर विदेश चला गया और जाते समय कह गया कि अब उसकी देखभाल देवर करेगा।

देखभाल’ के नाम पर बिगड़ी नीयत, कमरे में घुसकर बनाया दबाव महिला का आरोप है कि पति के विदेश जाने के बाद देवर उस पर गलत नजर रखने लगा। उसने ननद और नंदोई से शिकायत की, लेकिन उन्होंने मदद करने के बजाय उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि एक रात देवर उसके कमरे में घुस आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। उसने साहस दिखाते हुए विरोध किया, देवर को धक्का देकर बाहर निकाला और अंदर से दरवाजा बंद कर किसी तरह अपनी आबरू बचाई।

रिश्तेदार के घर पहुंची तो दुबई से आया ‘तलाक’ का फोन घटना के बाद महिला अपनी सुरक्षा के लिए रिश्तेदार के घर चली गई। आरोप है कि वहीं दुबई से पति का फोन आया। उसने गाली-गलौज करते हुए मोबाइल पर तीन बार ‘तलाक’ बोल दिया। पीड़िता का कहना है कि इस बातचीत का रिश्तेदार भी प्रत्यक्ष गवाह है।

चार के खिलाफ मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच महिला की तहरीर पर किला थाना पुलिस ने पति ताज मियां, देवर हसीन उर्फ मुन्ना, ननद रुबी और नंदोई शाकिर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

सीतापुर में पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप  घर में घुसकर वारदात का आरोप, पायल लूटकर फरार होने की भी शिकायत; धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार  सीतापुर। पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसावा में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने गांव के ही चार लोगों
12 दिन

AI से महिला की फोटो से आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा,फोन कर धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।  फतेहगंज पूर्वी। सोशल मीडिया से एक महिला की फोटो लेकर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारि
13 दिन

फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों से जीएसटी लाभ लेने वाला आरोपी गिरफ्तार।  बरेली। फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों के माध्यम से जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के मामले में आंवला पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की ह
14 दिन