बरेली 24/7 न्यूज

फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। उचासिया गांव में नामकरण समारोह के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने चमन और विक्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी चमन को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना में घायल शेखर औ

फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। उचासिया गांव में नामकरण समारोह के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने चमन और विक्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी चमन को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना में घायल शेखर और नेकपाल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। गुरुवार रात करीब 11 बजे उचासिया गांव में शेखर के घर गोद ली गई बेटी के नामकरण संस्कार की दावत चल रही थी। इसी दौरान चमन वहां पहुंचा और तमंचे से तीन हवाई फायर कर दिए। विरोध करने पर आरोप है कि उसने शेखर (22) की बांह में गोली मार दी। शेखर को बचाने पहुंचे नेकपाल पर आरोपी ने तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर समारोह में मौजूद रिश्तेदारों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। उसके कब्जे से तमंचा छीनकर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और मेडिकल परीक्षण कराया। मामले में नया मोड़ तब आया, जब पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि थाने के लॉकअप में बंद चमन ने भी उन्हें धमकाया। आरोप है कि उसने कहा, "जेल से लौटकर तुझे भी ठोंकूंगा।" इस धमकी के बाद पीड़ित परिवार में भय का माहौल है। परिजनों के मुताबिक, शेखर के संतान नहीं थी। उसने अस्पताल से बच्ची को गोद लिया था और उसी की खुशी में नामकरण समारोह रखा गया था। परिवार का कहना है कि जिस घर में बेटी के आने की खुशी मनाई जा रही थी, वहां आरोपी की हरकत से दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले में चमन और विक्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए चमन को जेल भेज दिया गया है। पुलिस घटना में प्रयुक्त तमंचे और फायरिंग से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही दूसरे आरोपी विक्रम की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें

सीतापुर में पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप  घर में घुसकर वारदात का आरोप, पायल लूटकर फरार होने की भी शिकायत; धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार  सीतापुर। पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसावा में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने गांव के ही चार लोगों
12 दिन

AI से महिला की फोटो से आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा,फोन कर धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।  फतेहगंज पूर्वी। सोशल मीडिया से एक महिला की फोटो लेकर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारि
13 दिन

फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों से जीएसटी लाभ लेने वाला आरोपी गिरफ्तार।  बरेली। फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों के माध्यम से जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के मामले में आंवला पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की ह
14 दिन