फरीदपुर में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, बदमाश बाइक छोड़कर फरार बरेली/फरीदपुर। हाईवे किनारे हरियाली बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार रात पेट्रोल डलवाकर बिना रुपये दिए भाग रहे बदमाशों ने रोकने पर फायरिंग कर दी। जवाब में पेट्रोल पंप के सिक्योरिटी गार्ड ने भी हवाई फायरिंग की। घटना के बाद चारों बदमाश दो बा

फरीदपुर में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, बदमाश बाइक छोड़कर फरार
बरेली/फरीदपुर। हाईवे किनारे हरियाली बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार रात पेट्रोल डलवाकर बिना रुपये दिए भाग रहे बदमाशों ने रोकने पर फायरिंग कर दी। जवाब में पेट्रोल पंप के सिक्योरिटी गार्ड ने भी हवाई फायरिंग की। घटना के बाद चारों बदमाश दो बाइक और एक मोबाइल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। � जानकारी के मुताबिक, दो बाइकों पर सवार चार युवक पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे। पेट्रोल भरवाने के बाद रुपये दिए बिना भागने की कोशिश में एक बदमाश को सेल्समैन ने पकड़ लिया। उसकी बाइक गिरने के बाद दूसरी बाइक पर सवार उसके साथियों ने सेल्समैन पर फायरिंग कर दी। गार्ड की जवाबी फायरिंग के बाद भागे बदमाश पेट्रोल पंप पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने बदमाशों के जवाब में हवाई फायरिंग की। इसके बाद बदमाश दोनों बाइक और एक मोबाइल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक और मोबाइल कब्जे में ले लिया। � 🔴 चेसिस नंबर मिटे मिले, चोरी की बाइक होने का शक पुलिस ने बरामद बाइकों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बाइकों के चेसिस नंबर मिटे हुए मिले। पुलिस को आशंका है कि बाइक चोरी की हो सकती हैं। अब मौके से मिले मोबाइल के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है। पेट्रोल पंप मैनेजर श्याम मोहन सक्सेना की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राधेश्याम के मुताबिक पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है। �
यह भी पढ़ें

सीतापुर में पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप घर में घुसकर वारदात का आरोप, पायल लूटकर फरार होने की भी शिकायत; धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार सीतापुर। पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसावा में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने गांव के ही चार लोगों

AI से महिला की फोटो से आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा,फोन कर धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट। फतेहगंज पूर्वी। सोशल मीडिया से एक महिला की फोटो लेकर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारि

