बरेली: 'इलाके में तबाही मचा दो', सोशल मीडिया पर डाले भड़काऊ वीडियो, दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज बरेली में सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो डाले गए, जिनमें तबाही मचाने की बात कही गई। पुलिस ने वीडियो की जांच कर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है बरेली में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आ

बरेली: 'इलाके में तबाही मचा दो', सोशल मीडिया पर डाले भड़काऊ वीडियो, दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बरेली में सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो डाले गए, जिनमें तबाही मचाने की बात कही गई। पुलिस ने वीडियो की जांच कर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है
बरेली में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में दो युवकों साहिब व अरमान के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में सरकार और पुलिस को सबक सिखाने की बात कही गई है। उप निरीक्षक अक्षय त्यागी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि एक वीडियो इंस्टाग्राम यूजर साहिब-0008 से प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो में भारी भीड़ दिखाई दे रही है। इसमें कहा गया है कि तबाही मचा दो, चारों तरफ ताकि सरकार व पुलिस को सबक मिल जाए।
इंस्टाग्राम पर डाले थे वीडियो जांच में पता चला कि यह इंस्टाग्राम खाता साहिब नामक युवक का है जो खुदाबख्श मस्जिद बानखाना प्रेमनगर का निवासी है। एक अन्य वीडियो इंस्टाग्राम यूजर नूर पठान-0786 नाम से वायरल हुआ। इस वीडियो में भी भीड़ दिख रही है और कहा गया है कि अभी 15 मिनट बाकी है। इस वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान अरमान मियां के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें

सीतापुर में पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप घर में घुसकर वारदात का आरोप, पायल लूटकर फरार होने की भी शिकायत; धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार सीतापुर। पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसावा में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने गांव के ही चार लोगों

AI से महिला की फोटो से आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा,फोन कर धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट। फतेहगंज पूर्वी। सोशल मीडिया से एक महिला की फोटो लेकर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारि

