बरेली: एएनटीएफ ने अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार, 2.60 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद। एएनटीएफ बरेली इकाई ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई की। टीम ने फरीदपुर निवासी जब्बार खान को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ 60 लाख रुपये बताई गई है।

बरेली: एएनटीएफ ने अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार, 2.60 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद।
एएनटीएफ बरेली इकाई ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई की। टीम ने फरीदपुर निवासी जब्बार खान को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ 60 लाख रुपये बताई गई है।
एएनटीएफ बरेली इकाई ने फरीदपुर के जब्बार खान नाम के मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे मीरगंज थाना पुलिस को सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जब्बार के पास से तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उसके साथियों और नेटवर्क के बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत दो करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर जब्बार खान के पास से एक मोबाइल फोन और 1200 रुपये भी जब्त किए हैं।जब्बार खान बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का निवासी है। उसे मीरगंज थाना क्षेत्र में रेबिल हॉस्पिटल के सामने से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मीरगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेजा गया पूछताछ में हुआ यह खुलासा पूछताछ के दौरान जब्बार खान ने बताया कि वह और उसका भाई मिलकर अवैध हेरोइन की आपूर्ति करते हैं। वे सस्ते दाम पर हेरोइन खरीदकर देहरादून में विभिन्न पार्टियों को बेचते थे। गिरफ्तारी के दिन भी वह अवैध हेरोइन को सस्ते दामों में खरीदकर देहरादून की किसी पार्टी को पहुंचाने जा रहा था। पुलिस ने उसे रास्ते में ही पकड़ लिया। एएनटीएफ प्रभारी विकास यादव ने बताया कि अब गिरफ्तार आरोपी के नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।
यह भी पढ़ें

सीतापुर में पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप घर में घुसकर वारदात का आरोप, पायल लूटकर फरार होने की भी शिकायत; धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार सीतापुर। पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसावा में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने गांव के ही चार लोगों

AI से महिला की फोटो से आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा,फोन कर धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट। फतेहगंज पूर्वी। सोशल मीडिया से एक महिला की फोटो लेकर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारि

