बरेली: 5 किलो अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत 1.5 करोड़ रुपये बरेली। जिले के भमोरा थाना पुलिस और एएनटीएफ (Anti Narcotics Task Force) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलोग्राम अवैध

बरेली: 5 किलो अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत 1.5 करोड़ रुपये बरेली। जिले के भमोरा थाना पुलिस और एएनटीएफ (Anti Narcotics Task Force) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकुल शर्मा के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह यह अफीम झारखंड से लेकर पंजाब में बेचने के लिए जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा अफीम की आपूर्ति किस माध्यम से की जा रही थी। रिपोर्ट: मनोज पाल प्रधान संपादक, Bareilly 24/7 News – Voice of Truth
यह भी पढ़ें

सीतापुर में पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप घर में घुसकर वारदात का आरोप, पायल लूटकर फरार होने की भी शिकायत; धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार सीतापुर। पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसावा में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने गांव के ही चार लोगों

AI से महिला की फोटो से आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा,फोन कर धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट। फतेहगंज पूर्वी। सोशल मीडिया से एक महिला की फोटो लेकर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारि

