बरेली 24/7 न्यूज

मकान पर कब्जे को लेकर बहू ने खुद पर छिड़का मिट्टी का तेल, आग लगाने लगी, ससुर और पति ने बचाई जान, मुकदमा दर्ज बरेली। बिथरी चैनपुर में मकान पर कब्जे को लेकर चल रहा विवाद उस वक्त खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया, जब एक महिला ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। ससुर और पति ने शोर मचाकर

मकान पर कब्जे को लेकर बहू ने खुद पर छिड़का मिट्टी का तेल, आग लगाने लगी, ससुर और पति ने बचाई जान, मुकदमा दर्ज

बरेली। बिथरी चैनपुर में मकान पर कब्जे को लेकर चल रहा विवाद उस वक्त खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया, जब एक महिला ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। ससुर और पति ने शोर मचाकर उसे रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाया। मामले में ससुर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन मकानों में एक पर पहले से कब्जे का आरोप मोहनपुर उर्फ रामनगर निवासी भूपराम ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे धीरेंद्र की शादी वर्ष 2016 में भोजीपुरा के बिलवा गांव निवासी सुनीता से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद घरेलू विवाद को लेकर बहू आए दिन परिवार से झगड़ा करने लगी। भूपराम के मुताबिक, बहू ने उनके खिलाफ दुष्कर्म और बेटे के खिलाफ दहेज संबंधी मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके बाद वह डर के कारण किराये के मकान में रहने लगे।

अब बाकी दो मकानों पर कब्जे की आशंका भूपराम का कहना है कि गांव में उनके तीन मकान हैं। आरोप है कि सुनीता एक मकान पर पहले से कब्जा कर रह रही है और अब बाकी दो मकानों पर भी कब्जा करना चाहती है। ससुर ने तहरीर में बहू पर आए दिन गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

मिट्टी का तेल डालकर माचिस जलाने लगी भूपराम के मुताबिक, 3 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे सुनीता उनके मकान पर पहुंची। आरोप है कि उसने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और माचिस की तीली जलाकर खुद को आग लगाने लगी। यह देखकर भूपराम और उनके बेटे धीरेंद्र ने शोर मचाया और उसे आग लगाने से रोकने की कोशिश की। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।

112 पर फोन, पुलिस पहुंची तो भी आग लगाने की कोशिश का आरोप परिवार ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाया। भूपराम का आरोप है कि इसके बावजूद महिला ने दोबारा आग लगाने का प्रयास किया। परिवार के लोगों ने किसी तरह उसे रोक लिया। ससुर ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए आशंका जताई है कि महिला भविष्य में भी कोई बड़ा कदम उठा सकती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

सीतापुर में पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप  घर में घुसकर वारदात का आरोप, पायल लूटकर फरार होने की भी शिकायत; धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार  सीतापुर। पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसावा में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने गांव के ही चार लोगों
12 दिन

AI से महिला की फोटो से आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा,फोन कर धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।  फतेहगंज पूर्वी। सोशल मीडिया से एक महिला की फोटो लेकर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारि
13 दिन

फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों से जीएसटी लाभ लेने वाला आरोपी गिरफ्तार।  बरेली। फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों के माध्यम से जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के मामले में आंवला पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की ह
14 दिन