राहुल हत्याकांड: दोस्तों के साथ गया युवक सुबह खून से लथपथ मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप बरेली के थाना किला क्षेत्र की गढ़ी चौकी इलाके में 19 वर्षीय राहुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि राहुल को उसके चार दोस्त रात में घर से बुलाकर ले गए और बेरहमी से मारप

राहुल हत्याकांड: दोस्तों के साथ गया युवक सुबह खून से लथपथ मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप बरेली के थाना किला क्षेत्र की गढ़ी चौकी इलाके में 19 वर्षीय राहुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि राहुल को उसके चार दोस्त रात में घर से बुलाकर ले गए और बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद राहुल घर की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त उसे अपने साथ ले गए। देर रात करीब 3 बजे राहुल खून से लथपथ और गंभीर हालत में घर के बाहर पड़ा मिला। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल की मां का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं राहुल के पिता ने थाना किला में तहरीर देकर चार युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें

सीतापुर में पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप घर में घुसकर वारदात का आरोप, पायल लूटकर फरार होने की भी शिकायत; धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार सीतापुर। पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसावा में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने गांव के ही चार लोगों

AI से महिला की फोटो से आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा,फोन कर धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट। फतेहगंज पूर्वी। सोशल मीडिया से एक महिला की फोटो लेकर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारि

