विधायक निधि के निर्माण कार्यों का परियोजना निदेशक ने किया स्थलीय निरीक्षण गुणवत्ता से समझौता मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी, पंचायत सचिवों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा सेवराई ( गाजीपुर ) : विकासखंड भदौरा क्षेत्र में विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों की शुक्रवार को स्थलीय जांच की गई। परियो

विधायक निधि के निर्माण कार्यों का परियोजना निदेशक ने किया स्थलीय निरीक्षण
गुणवत्ता से समझौता मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी, पंचायत सचिवों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा
सेवराई ( गाजीपुर ) : विकासखंड भदौरा क्षेत्र में विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों की शुक्रवार को स्थलीय जांच की गई। परियोजना निदेशक महेंद्र प्रताप सिंह ने सेवराई और बहुअरा गांव पहुंचकर सीसी रोड समेत विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित मानकों की मौके पर जांच की। उनके साथ खंड विकास अधिकारी भदौरा अमित कुमार साह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक ने कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और मौके पर इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। लापरवाही या मानकों के विपरीत कार्य पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें

सीतापुर में पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप घर में घुसकर वारदात का आरोप, पायल लूटकर फरार होने की भी शिकायत; धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार सीतापुर। पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसावा में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने गांव के ही चार लोगों

AI से महिला की फोटो से आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा,फोन कर धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट। फतेहगंज पूर्वी। सोशल मीडिया से एक महिला की फोटो लेकर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारि

