100 करोड़ के GST फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन: नेपाल भागा फरजान और मास्टरमाइंड सागर समेत 5 गिरफ्तार, हवाला तक पहुंची जांच Bareilly News: फर्जी फर्मों के जरिए 100 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी लेनदेन के फर्जीवाड़े की जांच में मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली। जीएसटी, विशेष जांच दल और कैंट पुलिस ने फरार चल
100 करोड़ के GST फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन: नेपाल भागा फरजान और मास्टरमाइंड सागर समेत 5 गिरफ्तार, हवाला तक पहुंची जांच
Bareilly News: फर्जी फर्मों के जरिए 100 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी लेनदेन के फर्जीवाड़े की जांच में मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली। जीएसटी, विशेष जांच दल और कैंट पुलिस ने फरार चल रहे फरजान हाशमी को गिरफ्तार कर
Bareilly News: फर्जी फर्मों और बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के जरिए 100 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन के मामले में मंगलवार को बड़ा खुलासा हुआ। जीएसटी विभाग, विशेष जांच दल और कैंट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरजान हाशमी के साथ कथित मास्टरमाइंड सागर अग्रवाल समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में विनीत अरोरा, अनुज अग्रवाल और शिवम गुप्ता उर्फ लाला भी शामिल हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि किसी की भूमिका बोगस फर्मों के रिटर्न भरने में थी तो कोई कैश सेटलमेंट और रकम को घुमाकर कथित लाभार्थी फर्मों तक पहुंचाने का काम करता था।
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि किला क्षेत्र निवासी फरजान हाशमी जीएसटी अधिकारियों की कार्रवाई के बाद बरेली से फरार हो गया था। इसके बाद उसने नेपाल में ठिकाना बना लिया। वहां पहचान छिपाने के लिए वह कथित तौर पर संदीप नाम से रह रहा था। आरोप है कि फरारी के दौरान भी वह अपने साथियों के संपर्क में था।
यह भी पढ़ें

चोरी की दो बाइक और तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार करहियां मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई गाजीपुर : गहमर थाना पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की दो मोटरसाइकिल और तमंचे-कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलि

सीतापुर में पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप घर में घुसकर वारदात का आरोप, पायल लूटकर फरार होने की भी शिकायत; धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार सीतापुर। पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसावा में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने गांव के ही चार लोगों

